Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी में एक युवक द्वारा तेजधार हथियार से वार कर खुद को लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी रिश्तेदारी में साथ लगती पंचायत अम्ब पठियार आया था। वह रात को यहीं पर रुका और सुबह होते ही उसने दराट से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद घायलावस्था में युवक को प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले जाया गया, उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया। लेकिन टांडा में इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई है।

उक्त युवक द्वारा खुद को लहूलुहान करने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय चमन लाल पुत्र पूर्ण निवासी बटाहल खुर्द, डाकघर मझीन, तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!