कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर और हॉपिंग माइंडस ने बीते रोज एक समझौता ज्ञापन यानि एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू का उद्देश्य तकनीकी प्रगति, ज्ञान के आदान.प्रदान और विकास में पारस्परिक विकास को बढ़ावा देना है।
साथ ही यह एमओयू दोनों संस्थानों को इंटर्नशिपए प्रशिक्षण और प्लेसमेंट, औद्योगिक दौरे, परामर्श कार्य, कौशल विकास कार्यक्रम, अतिथि व्याख्यान आदि के संबंध में लाभ प्रदान करेगा।
हॉपिंग माइंडस कंपनी के उपाध्यक्ष हरीश चावला ने प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों को संबोधित किया और इंटरनेट सॉल्यूशंस पर व्याख्यान दिया।
राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के निदेशक.सह.प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु मोंगा ने छात्रों को संबोधित किया और कहा कि एमओयू से संस्थान के शिक्षकों और छात्रों को लाभ मिलेगा।
