कुल्लू टूडे
केलंग
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के उपरांत आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लाहौल स्पीति पुलिस ने जिले भर में नाका अभियान चलाया।
एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लाहौल स्पीति पुलिस की प्रतिबद्धता दृढ़ है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के सुचारू संचालन के लिए यह आवश्यक है कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक सभी हथियार और गोला-बारूद उनके दुरुपयोग से बचने के लिए जमा कर दिए जाएं।
इसलिए, व्यक्तियों/निवासियों/संगठन/एनजीओ को किसी भी प्रकार का विस्फोटक सामान ले जाने से एक आदेश द्वारा प्रतिबंधित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस आदेश के जारी होने के बाद जिला लाहौल स्पीति में आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद और कच्चे हथियार और अपने आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद को निकटतम पुलिस स्टेशन में जमा कर दें।
पुलिस स्टेशन उचित रसीद पर हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करेगा और उन्हें सुरक्षित हिरासत में रखेगा और जमाकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर वापस कर देगा।
