कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति से 28 हजार 140 गोलियां बरामद की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जिला बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
जिसके चलते नालागढ़ के डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में पुलिस टीम काफी समय से नशे के इस कारोबारी को दबोचने के प्रयास में थी।
अंततः सोमवार शाम को नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दभोटा में गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी के बोनट में छिपाकर लाई जा रही 28140 गोलियां बरामद की। गोलियों व कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने नालागढ़ के दभोटा में एक गाड़ी से नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाई की बड़ी खेप बरामद की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 28 हजार 140 गोलियां बरामद की हैं, जिनको बेचने के लिए नालागढ़ लाया जा रहा था।
डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
