Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को एक सेवानिवृत आईएएस अधिकारी के बेटे ने घर में अपने कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व आईएएस अमिताभ अवस्थी का 26 वर्षीय बेटा मुदित अवस्थी छोटा शिमला के ब्रॉकहास्ट स्थित अपने घर के कमरे में मृत पाया गया।

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची छोटा शिमला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच होने के बाद सभी तथ्य स्पष्ट होंगे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!