Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज तारा देवी से 23 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के लिए खरीदी गई 102 नई मशीनों में से 14 मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि इन मशीनों को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदा गया है, जिससे लगभग 10 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू का लोक निर्माण विभाग के लिए इन मशीनों की खरीददारी में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि हर उपमण्डल में इन मशीनों को भेजा जाएगा ताकि आपदा या किसी और घटना से निपटने में हमें कोई भी परेशानी न हो।

उन्होेंने बताया कि पिछले वर्ष बरसात से आई आपदा में जो नुकसान हुआ था, उसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कुछ निर्णायक निर्णय लिए थे, जिस कड़ी में इन मशीनों की खरीददारी की गई है।

इस अवसर पर ईएनसी लोक निर्माण विभाग अजय गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (मैकेनिकल) सीडी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता (मैकेनिकल) अमित शर्मा, आर.के. चांदला, राजेश अग्रवाल तथा रोहित सूद व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!