Spread the love
कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
कोटधार नलवाड़ मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित किया जाए। यह मांग कोटधार नलवाड़ मेला समिति की बैठक में उठी। यह बैठक प्राचीन शिव मंदिर लग दयो के प्रांगण में प्रधान ज्ञानचंद धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 
कोटधार नलवाड़ मेला समिति के महासचिव महासचिव अमरनाथ धीमान ने बताया कि कोटधार नलवाड़ मेला कोटधार के मध्य में ग्राम पंचायत कलोल के गांव लगा में प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में मनाया जाता है। 
तीन दिवसीय मेला पिछले वर्ष 2023 से कोटधार नलवाड़ मेला समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण तथा तमाम इलाका निवासियों द्वारा सहयोग प्रदान करके शुरू किया गया है। पिछले वर्ष बहुत ही अच्छे ढंग से यह  मेला संपन्न हुआ है। 
समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि इस मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित किया जाए। यह स्थान को कोट धार के लोगों तथा झंडूता के लोगों की आस्था का केंद्र है। इसमें लगभग 20 पंचायत के क्षेत्र आते है। कोटधार झंडूता विधानसभा क्षेत्र की शान है।
बैठक में प्रधान ज्ञानचंद धीमान उप प्रधान सुनील शर्मा महासचिव अमरनाथ धीमान, सचिव बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सदस्य सूबेदार रामकिशन धीमान, अनिल चंदेल, शरीफ मोहम्मद, तरसेम लाल, सुमन कुमारी, मीना कुमारी, हरदोई, राकेश, कुमार, सोम प्रकाश संख्या, सतीश कुमार, बिट्टू कुमार, देव धीमान, सतीश धीमान, दिनेश कुमार, बशीर मोहम्मद, नजीर मोहम्मद, हरनाम सिंह तथा अन्य सदस्य मौजूद थे। 

Leave a Reply

error: Content is protected !!