कुल्लू टूडे
नाहन
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पच्छाद इलाके में एक 17 साल की एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 साल की नाबालिग युवती ने आरोपी युवक रवि कुमार पर जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता ने पिछले दिन पच्छाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
उन्होंने बताया कि पीड़ित नाबालिग आरोपी को अच्छी तरह से जानती है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
