Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस ने एक युवक पर एक युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर दिनांक 8.3.2024 को महिला थाना कुल्लू में एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में धारा 376, 312 तथा 323 IPC के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया है कि आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था तथा करीब एक वर्ष पूर्व पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने पीड़िता को कोई दवाई दी तथा पीड़िता का गर्भपात करवा दिया।

अब आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी से मना कर दिया है तथा किसी अन्य लड़की से शादी करना चाहता है। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की है।

उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को दिनांक 8.3.2024 को पुलिस द्वारा गिरिफ्तार किया गया है।

आरोपी को आज न्यायालय में पेश करके 14 दिन का न्यायिक हिरासत रिमांड हासिल किया गया है। जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!