कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में दतियार के पास एक बस और कार की भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीआरटीसी बस (बस नंबर पीबी 03बीएच 5638 पीआरटीसी
एनएच-05 पर दतियार के पास बडू साहब-चंडीगढ़) और कार (एचपी 98 1242) की टक्कर हो गई।
कार में देवेन्द्र कुमार निवासी खजरेट कसौली
मनोज कुमार निवासी खजरेट कन्नू निवासी बड़ोग सोलन दीपक निवासी कुमारहट्टी सवार थे।
हादसे में कार में सवार 2 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए ईएसआई ले जाया गया। बस यात्री सुरक्षित हैं।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
