कुल्लू टूडे
आनी
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के आनी थाना की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 1 किलो 140 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस थाना आनी की टीम ने गश्त/ नाकाबंदी के दौरान दोगला पुल के समीप एक बस को प्रक्रियानुसार चैक किया तो उसके कब्ज़ा से 1 किलो 140 ग्राम चरस बरामद किया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना आनी में धारा 20, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिन का पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया। मामले में आगामी जांच ज़ारी है।
आरोपी की पहचान महावीर (56 बर्ष) पुत्र माहा सिंह निवासी गाँव व डाकघर शामरी तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) के तौर पर हुई है।
