Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से सभी गारंटियां समय पर पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पांचवीं गारंटी भी पूरी कर दी गई है।

प्रदेश की महिलाओं को 15 सौ रुपये मिलेंगे। बिलासपुर में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छह मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से प्रदेश में राज्य सहकारी बैंक की 22 शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा।

इसके अलावा इस मौके पर राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इसमें बिलासपुर जिला में दो शाखाएं घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत लौहट और सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत धार टटोह शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर धार टटोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि छह मार्च को सुबह 11 बजे राज्य सहकारी बैंक की शाखाओं का शुभारंभ होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सहकारी बैंक की इन शाखाओं के खुल जाने के बाद स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्रों में बैंक की शाखाएं खोलने को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई थी। जिसके चलते अब बुधवार को इन शाखाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां पर बैंक की शाखाएं खुल रही हैं, वहां पर उस क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से आम जनता से जो वायदे किए गए हैं, वह चरणबद्ध तरीके से पूरा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेहतर कार्य किया है।

आम जनता को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई गई हैं।

उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!