Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के धर्मपुर के गाहर में भूस्खलन होने के कारण 2 मजदूरों के मलबे में दबने से मौत हो गई।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर रात समय करीब 12 बजे रात पुलिस थाना धर्मपुर के अन्तर्गत गांव गाहर में दो व्यक्तियों की मलबे में दबने से मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति लेबर का काम करते थे, तथा वहाँ ढारों में रह रहे थे, के पीछे लैण्ड स्लाईड होने के कारण दबकर मृत्यु हो गई। उक्त दोनों व्यक्ति 3/4 दिन पहले ही यहां आये थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना धर्मपुर से पुलिस की टीम तुरन्त घटना स्थल पर पहूँची तथा उक्त घटना की जांच शुरु कर दी, जो प्रथम दृष्टाया उनकी मृत्यु लहासा के गिरने से दबने के कारण होना प्रतीत हो रही है।

मृतकों की पहचान सुखारी मुख्यिा पुत्र चनदेव निवासी गांव खैराघाट डा०खा० खैरी थाना बजरिया पंचरूख मोतीहारी ईस्ट चम्पारन बिहार उम्र 31 वर्ष व बेस मुखिया पुत्र जदुनंदन गांव खैराघाटी डा०खा० खैरी थाना बजरिया पंचरूख मोतीहारी ईस्ट चम्पारन बिहार उम्र 46 वर्ष के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!