Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा के खरीद फरोख्त का कल्चर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इतनी जल्दी प्रवेश कर जाएगा, ऐसा किसी को भी ज्ञात न था।

अपने हाथों से निकल चुके हिमाचल प्रदेश की टीस भाजपा के हृदय में इतना गहरा घाव करेगी कि भाजपा को शांतिप्रिय प्रदेश में अपनी गंदी राजनीति खेलने का अवसर मिल गया।

कुछ भी हो यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने वाली भाजपा ने लोकतंत्र का भी गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को संभाल रहे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भले ही कईयों के लिए अपच का कारण हो।

लेकिन यह सरकार अपना कार्यकाल शिद्दत से पूरा करेगी और हिमाचल से ही केंद्र तक एक ऐसा संदेश देगी कि किसी चलती हुई सरकार को अस्थिर करने का खामियाजा भाजपा को अवश्य तौर पर भुगतना पड़ेगा।

संदीप सांख्यान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी की हार लोकतंत्र की हार है और यह पैसे से खरीदे गए वोटों की जीत है। कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को पैसों के बल पर हराया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब पैसे के बल पर लोकतंत्र को खरीद रही है यह हिमाचल प्रदेश में नहीं हो रहा अपितु पूरे देश का ही में भाजपा लोकतंत्र को खरीद रही है।

उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेस के 6 विधायकों ने कांग्रेस के राज्यसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ मत दिया है वह लोंगो बीच अपनी विधानसभा क्षेत्रों में कैसे जाएंगे, क्योंकि वह कांग्रेस के टिकट और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर लोगों का विश्वास मत लेकर के आए थे। वह खुद अपनी जवाबदेही तय करे।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मंत्री पद का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। यदि उनके कुछ मन.मुटाव है तो कांग्रेस का अंदरूनी मसला है उसको सुलझा लिया जाएगा।

संदीप सांख्यान ने कहा है विधानसभा में बजट बिल पास होना लोकतंत्र की जीत है, मुख्यमंत्री की जीत है और कांग्रेस की जीत है।

उन्होंने कहा है कि अलोकतांत्रिक व्यवस्था भाजपा की बनाई हुई, भाजपा धन, बल और छल की राजनीति के चलते देश और हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र को खरीदना चाहती है जो संभव नहीं है।

पिछले तीन दिन से प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है, उससे साफ होता है कि राम राज्य की परिकल्पना करने वाली भाजपा कितनी पाक साफ है।

संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार साफ सुथरी सरकार है और पूरे पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेंगी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में करेंगी।

कांग्रेस अलोकतांत्रिक क्रियाओं के खिलाफ और भाजपा की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रही है आगे भी उठाती रहेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!