Spread the love

एजेंसी

देहरादून

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में देवता के दर्शनों को जा रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों की कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है।

इस दर्दनाक हादसे में 2 बच्चों और दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के त्यूणी गांव से सात लोग एक कार में सवार हो कर उत्तराखं डमें चालदां महाराज के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

लेकिन अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो कर गहरी खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि हादसा इस भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार छः लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घायल को त्यूणी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सूरज, संजू पुत्र सुख बहादुर, शीतल पत्नी सूरज, संजना पुत्री बल बहादुर, 11 वर्षीय दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर, 6 वर्षीय यश पुत्र सूरज सभी त्यूणी निवासी के रूप में हुई है। जबकि जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर घायल है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!