कुल्लू टूडे
शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संवाददाताओं से कहा, “मैं घबराने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बजट के लिए जो वोटिंग होगी उसमें हमारी जीत होगी।
उन्होंने कहा कि इस्तीफे की अफवाह भाजपा फैला रही है। वे सोच रहे होंगे कि इससे कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है, जो छोटी-मोटी शिकायतें हैं वह भी दूर हो जाएंगी।
