Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू जिले के कुल्लू विकासखंड के नलाच बबेली में एक ही छत के नीचे कुल्लू जिला के हथकरघा, हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य पदार्थ व समृद्ध संस्कृति को देखने का अवसर उपलब्ध होगा।

यह बात उपायुक्त तोरुल एस रविश ने बीते दिन हुई शी हाट की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इस के अतिरिक्त विकासखंड की 6 पंचायतो नलांच, कोठीसारी, बंदरोल, जिंदोड़ व वाशिंग के स्वयं सहायता समूह के सदस्य को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

उन्होंने भवन निर्माण के कार्य मे तेजी लाने तथा अक्टूबर 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिये। ताकि यहां व्यवसायिक गतिविधियों को आरंभ किया जा सके।

उन्होंने डीआरडीए व क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारियों को यहां बिक्रय किये जाने वाले उत्पादों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कौशल विकास निगम को उन द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।

उपायुक्त ने कहा कि कुल्लू विकास खण्ड के नलाच बबेली में 1 कऱोड़ 74 लाख रुपये की लागत से शी हाट के लिए दो मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसकी धरातल मंजिल तीन दुकानों का निर्माण किया जायेगा।

जिसमें एक दुकान में स्वयं समूहों द्वारा तैयार जिले के हस्तशिल्प व हथकरघा उपलब्ध होंगे।

जबकि दूसरी दुकान पर जिले के पारम्परिक खाद्य पदार्थ, मिलेट आदि मिलेंगे। इसी मंजिल पर पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित किया जायेगा।

जहाँ पर्यटकों को जिला के पर्यटन गंतव्य, साहसिक खेल स्थलों व जिले से सम्बंधित इतिहास की जानकारी उपलब्ध होगी।

प्रथम मंजिल में रेस्तरां स्थापित किया जायेगा जहाँ जिले परंपरागत व्यंजन परोसे जायेगे।दूसरी मंजिल पर पर्यटकों को जिले की समृद्ध संस्कृति को देखने का अवसर मिलेगा।

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि शी हाट में 6 पंचायतों के 75 महिला मंडल के 1067 शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ताकि इनके कार्य मे निखार आये। बैठक में सदस्यों द्वारा बहुमूल्य सुझाव दिये गए।

बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की उपनिदेशक व परियोजना अधिकारी डॉ. जयवंती ठाकुर, बीडीओ कुल्लू चेतराम, सहित क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारी, खादी ग्रामोद्योग, नबार्ड, कौशल विकास निगम आयशर ग्रुप,रॉयल इन्फिल्ड व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!