कुल्लू टूडे
मणिकर्ण
जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के शाट गांव में आग लगने का मामला सामने आया है। इस आगजनी की घटना में अढ़ाई मंजिला लकड़ी का मकान आग की भेंट चढ़ गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी आग लगने की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया।
लेकिन तब तक आग इतनी भड़क चुकी थी कि घर सहित घर मे रख सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की इस घटना से पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस घर मे पीड़ित चमन लाल नेगी का 8 सदस्यीय परिवार बेघर हुआ है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मकान में आग लगने के कारणों की भी छानबीन की जा रही है।
वहीं इस संदर्भ में अग्निशमन अधिकारी प्रेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अग्निकांड में करीब 90 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है और प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन के द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी।
इसके अलावा पीड़ित परिवार को राशन व बिस्तर सहित अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
