Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठियाना में छात्रों के साथ बदसलूकी करने के मामले में शिक्षा सचिव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल चमन लाल को सस्पेंड कर दिया है।

इस मामले में शिक्षा विभाग को छात्रों ने शिकायत की थी कि प्रिंसिपल उन्हें कक्षा में जाकर धमकाते हैं और उन्हें फेल करने के लिए कहते हैं।

हमीरपुर के शिक्षा उपनिदेशक को छात्रों ने लिखित में इस बारे में शिकायत पत्र भी भेजा है, जिसमें प्रिंसिपल की प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।

जिस पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।

इस बाबत जारी आदेश में कहा गया है कि प्रिंसिपल चमन लाल अब उच्च शिक्षा निदेशालय में सेवाएं देंगे।

साथ ही जब तक शिक्षा सचिव की ओर से आदेश पारित नहीं होते, प्रिंसिपल को यहां से रिलीव नहीं किया जाएगा।

शिकायत के मुताबिक छात्रों का यह आरोप था कि प्रिंसिपल लगातार उन्हें कक्षा में जाकर धमकाते हैं और गाली गलौज भी करते हैं। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों के साथ भी उनका व्यवहार सही नहीं है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!