Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर

डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी टाऊनशिप जमथल में वार्षिक पारितोषिक समारोह “युगांतर “का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से किया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन एलएमसी व कोल डैम परियोजना के महाप्रबंधक राजेंद्र अहिरवार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उत्सव की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन व वेद मंत्रोच्चारण से की गई।

तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों व अभिभावकों का विद्यालय परिसर में पधारने के लिए स्वागत व अभिनंदन किया।

प्रधानाचार्या ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्ष में विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों में शैक्षणिक व खेलों में छात्रों द्वारा प्राप्त की गई मेरिट व छात्रवृति, विगत वर्ष में विद्यालय के महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी दी

इस दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा की तारीफ़ करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक स्टाफ की मेहनत सहज की दिख़ रही थी। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है।

एनटीपीसी का सदैव शिक्षा की गुणवत्ता एवं विकास पर विशेष फोकस है।

एनटीपीसी विद्यालय में अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए कई कार्य कर रही है।

इससे आस- पास के क्षेत्र के बच्चों को भी सुविधाएं बढ़ी है।

हमारा प्रयास शिक्षा और खेलों के अलावा अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना तथा उसके महत्व को समझना और अपने जीवन में उसके सिद्धांतों को धारण करना है आदि है।

उन्होंने कहा कि स्वामी दयानन्द के व्यक्तित्व से भी हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

उन्होंने सभी के भीतर राष्ट्र प्रेम की लौ जलाई थी।
जिन आदर्श और मूल्यों के लिए वो जिए, जिन आदर्शों और मूल्यों के लिए उन्होंने जीवन खपाया इसके लिए हमें नई पीढ़ी को भी जागरूक करना है।

हमारा परम कर्तव्य स्वामी दयानन्द के विचारों का अनुसरण करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करना है।

उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों के लिए हर्षोल्लास का दिन होता है।

इस दिन विद्यार्थियों को वर्ष के दौरान अर्जित उपलब्धियों को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्कीट आखेट, महाऋषि स्वामी दयानन्द की तपस्या, पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस आदि की सरहाना की।

कार्यक्रम में डीएवी क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह गुलेरिया ने अपने संबोधन में एनटीपीसी प्रबंधन का मिल रहे सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यतिथि व विशेष अतिथि में रहे स्कूल के वाईस चेयरमैन लव टंडन, जीएम आरके जोशी, जीएम मधुकर अग्रवाल, संघनी संघ की अध्यक्षा उषा अहिरवार, संघनी संघ वाईस प्रेजिडेंट आभा टंडन, एजीएम एचआर उमेश कुमार, पीटीए प्रेसिडेंट लकी जुनांश, सीआईएसएफ डीसी राजकुमार ठाकुर, डीएवी स्कूल के प्रबंधन व बरमाणा डीएवी के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा डीएवी आवासीय शाखा बरमाणा प्रधानाचार्या मोनिका वात्सायन, डीएवी बिलासपुर, घुमारवीं व विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और अभिभावक भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि तथा अन्य विशिष्ठ अतिथियों व अभिभावकों ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा को दिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!