Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

मंडी लोक सभा की सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा पिछले नवम्बर माह के कुल्लू दौरे के दौरान की गई विभिन्न कार्यों की घोषणा को पूरा करते हुए सांसद निधि से धनराशि को जारी कर दिया गया है।

सांसद द्वारा स्वीकृत इन कार्यों में संगम जनजातीय कल्याण सराय का ज्वानी रोपा में अतिरिक्त भवन निर्माण तथा सामुदायिक भवन शमशी, के लिए तीन -तीन लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

इसके अतिरिक्त आनी उपमंडल के 16 महिला मंडलों बटाला आनी, महिला मंडल गगनी, बटाला, करेर, चौकी, बंदल, जड़ार, जड़ार , पौवी, कून, रायबाग, कटोली, चोवाई, मोहवी, हरमतान, बारी के लिए खेल और अन्य उपकरणों की बीडीओ खरीद के लिए 15 -15 हज़ार रूपये तथा महिला मंडल सरली -1 के लिए 20 हज़ार रूपये की धनराशी जारी की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!