कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जांगला के रुकमणी कुंड से एक नई पानी की सप्लाई की स्कीम घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के औहर के लिए कार्य चल रहा है।
जिसके लिए ग्राम पंचायत जांगला के प्रतिनिधियों द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया व एडीसी बिलासपुर को ज्ञापन भी सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि रुकमणी कुंड झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है व जल शक्ति विभाग झंडूता में पड़ता है।
जब इस बारे में जल शक्ति विभाग झंडूता के कनिष्ठ अभियंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह कार्य हमारे मंडल द्वारा नहीं किया जा रहा है। जब जल शक्ति विभाग घुमारवी द्वारा उनके ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है।
पंचायत के प्रतिनिधियों ने बताया कि रुकमणी कुंड से पहले ही 10 पंचायतो के लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है जिसकी अपूर्ति भी प्राप्त नहीं है।
उन्होंने बताया कि एतिहासिक स्थल रुक्मणी कुंड लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है।
धार्मिक स्थल होने के कारण हजारों श्रद्धालु नहाने हेतु आस्था से आते है पानी की कमी के कारण गर्मी के मौसम में पानी की और समस्या बढ़ जाती है।
उन्होंने एडीसी बिलासपुर को इस नई स्कीम को रोकने हेतु आदेश पारित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधियों ने कहा अन्यथा सभी दस ग्राम पंचायतों के लोग धरना देने हेतु बाध्य होंगे।
जांगला पंचायत के प्रतिनिधियों में प्रधान सरला चंदेल, उपप्रधान अमर नाथ समेत सभी वार्ड सदस्यों मौजूद रहे।
