Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पतलीकूहल में ब्यास नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतक कुछ समय से गायब चल रहा था। इस युवक को नशे की लत भी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को थाने में सूचना मिली कि जटेहड़ विहाल में नदी किनारे एक शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इससे पहले नियमानुसार घटनास्थल की फोटोग्राफी और विडियोग्राफी करवाई गई।

उन्होंने बताया कि युवक की मौत नशे की ओवर डोज व ठंड से होने की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र श्याम चंद गांव न्यूली डाकखाना कटरांई जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!