Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

भारतीय जीवन बीमा निगम में 30 साल तक सेवाएं देने के उपरांत एचजीए कृष्ण चंद्र सेवानिवृत हुए।

उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम में अपना करियर बतौर सहायक पद से शुरू किया था और आज एचजीए पद से सेवा निवृत हुए।

उनका शिमला मंडल के अंतर्गत एलआईसी की विभिन्न शाखाओं में कार्य करते हुए अंतिम पड़ाव बिलासपुर शाखा में लगभग 4 वर्ष रहा।

उनकी सेवानिवृत्ति के सुअवसर पर शाखा बिलासपुर ने सम्मानित समारोह के अलावा कहलुरी धाम का आयोजन भी किया। इस दौरान उनकी धर्म पत्नी को भी सम्मानित किया गया।

शाखा में इनका सेवाकाल अद्वितीय रहा है। सभी अधिकारीयों ने उनके स्वस्थ्य जीवन, उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!