कुल्लू टूडे
कुल्लू
स्माइल हिमाचल संस्था द्वारा मण्डी में सम्सकरा कार्यक्रम की शुरूआत पिछले वर्ष 2023 से की गई जिसके उपरान्त यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर भी किया गया और इस वर्ष 2024 में मण्डी के सफल आयोजन के उपरांत यह कार्यक्रम संस्था द्वारा पहली बार कुल्लू में करवाया जाएगा। वैसे तो मिस कुल्लू कार्यक्रम किसी और के द्वारा किया जाता है।
उस बात को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा इस कार्यक्रम को मिस कुल्लू क्वीन 2024 का नाम दिया गया है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज 31 जनवरी से खोल दिया गया है।
इसके लिए इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन 8 फ़रवरी तक कर सकती है।
उसके बाद आगे के राउंड्स निरंतर जारी रहेंगे और इसका फिनाले अप्रैल या मई तक करवाया जाएगा।
इच्छुक लड़कियां इस वेब साईट के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं www.events.thesamskara.in
स्माइल हिमाचल संस्था के संस्थापक निखिल वालिया ने कहा इस कार्यक्रम को करवाने का उद्देश्य हर उस युवा और युवती को जोड़ने का है जो इस क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहते है।
क्यूंकि इस कार्यक्रम में मिस कुल्लू क्वीन के अलावा भी कई अन्य कार्यक्रम साथ में करवाए जाएंगे।
जिसके लिए भी युवाओं से सम्पर्क साधा जाएगा जो अन्य अपनी कला दिखाना चाहता हो और इस माध्यम से संस्था युवाओं समाज सेवा के लिए भी जागरूक कर रही हैं।
वालिया ने कहा संस्था हर क्षेत्र में कार्य कर रही है फिर चाहे वो एजुकेशन हो स्वछता हो या हेल्थ हो या कल्चरल हो, क्योंकि स्माइल हिमाचल नाम का मोटिव लाइन है हसेगा हिमाचल तभी तो आगे बढ़ेगा।
हिमाचल उसी बात को रखते हुए संस्था द्वारा लोक कला को बढ़ावा देने के लिए एक समस्करा नाम से कार्यक्रम शुरू किया गया जिसका अर्थ है संस्कार और संस्कारों से बनती है।
संस्कृति हमारी संस्कृति हमारी पहचान उसी पहचान को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम संस्था द्वारा हर जिले में करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
