Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने रेड क्रॉस सोसाइटी में अंशदान देने के लिए तारा चड्डा को आज उपायुक्त कार्यालय सोलन में सम्मानित किया।

अजय यादव ने कहा कि तारा चड्डा को रेड क्रॉस सोसाइटी को 5000 अमेरिकी डॉलर लगभग 4 लाख रुपए रेड क्रॉस की सदस्य रेणु कोरियन्स के माध्यम से दान करने के लिए सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व तारा चड्डा वर्ष 2021-22 में भी सोसाइटी को 3.72 लाख रुपए का अंशदान दिया था।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यह राशि उन्होंने जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं के इलाज के लिए दान किए हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में वे रेड क्रॉस सोसाइटी को एक एम्बुलेंस भी दान करेंगी।

अजय यादव ने मानवता के कल्याण में योगदान के लिए तारा चड्डा की सराहना की।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!