Spread the love

कुल्लू टूडे

यमुनानगर

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सरकार की योजना को समय रहते धरातल पर उतारे ताकि आम जनता को उसका लाभ समय से मिल सकें।

सांसद स्व. रतन लाल कटारिया ने जो विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए थे वह अभी तक पूरे नहीं हुए हम सभी का फर्ज है कि हम उसे समय से पूरा करें।

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों को अपने विभाग के विकास कार्यो की भी जानकारी नहीं है, यह बहुत चिंता का विषय है।

अधिकारी अपने विभाग से सम्बंधित विकास कार्यो की जानकारी रख कर लोगों को गांव-गांव जाकर जागरूक करें।

केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लोगों को लाभ देने के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे है।

पशुपालन, कृषि, उद्योग के क्षेत्र में सरकार द्वारा 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है जिससे इन योजनाओं का लाभ लेने वाले को लाखों रुपये का सीधा लाभ मिल रहा है।

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने आज को जिला सचिवालय के सभाकक्ष में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा)की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी सजग होकर काम करें।

पिछले एक साल से इस विषय पर बैठक नहीं हुई जिसके कारण अधिकारियों ने अपने काम में लापरवाही रखी।

इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें इस बैठक की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकसभा के चुनाव से पहले जो काम शेष है उन्हें पूरा करें और अधिकारी अधूरे कार्यो की डेट भी निर्धारित करें कि वह कार्य क्यों निलम्बित है और कब तक हो जाएगा।

सांसद एवं डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आज की दिशा की बैठक में करीब 62 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई है।

केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को विकास कार्यों के लिए बहुतायत में राशि प्रदान की है तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने भी विकास कार्यो के लिए धन राशि दी है।

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं में कौशल विकास को विशेष बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि आज नई-नई तकनीके आ रही है। अत: संबंधित अधिकारी युवाओं में नए आईडिया पैदा करे।

उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना को बढ़ावा देने के लिए सभी संबंधित अधिकारी जहां-जहां तालाबों की सफाई का कार्य चल रहा है वहां पर समय-समय पर निरीक्षण करते रहे।

कार्तिकेय शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो पर संतोष जाहिर किया।

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना, दीन दयाल अंतोदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्टï्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, चिरायु स्वास्थ्य कार्ड योजना, डिजीटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति कार्यक्रम, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गोवर्धन योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मीड-डे मील योजना, डिजिटल इंडिया सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की और इनके क्रियान्वयन में और अधिक सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त एवं डिस्ट्रिक डिवेल्पमैंट कोर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि कार्तिकय शर्मा व अन्य महानुभावों का स्वागत करते हुए कहा कि दिशा की बैठक का उदेश्य यह है कि अधिकारी काम की गति में तेजी लाए और विकास कार्यो की गुणवत्ता में सुधार हो।

उन्होंने कहा कि अधिकारी ही सरकार की गतिविधियों को आगे बढ़ाते है और योजनाओं को धरातल पर लाते है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों का जनता व देश के प्रति दायित्व है कि वह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सही ढंग से लागू करें।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जब भी बैठक में आए अपडेट होकर आए।

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद नवीन आहूजा ने एजैण्डे के अनुसार सभी विभागों के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!