कुल्लू टूडे
मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट के पास बीती रात चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर
एक दर्दनाक हादसे में ट्रैवलर व बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।
हादसे में ट्रैवलर गाड़ी भी सड़क पर पलट गई है। घटना बीती रात 12:30 बजे की है।
हादसे में ट्रैवलर में सवार 3 -4 सवारियों को भी चोटें आई हैं, जिनका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चला है।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक नेरचौक से मंडी की तरफ व ट्रैवलर गाड़ी कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी।
इस दौरान पुलघराट के पास इन दोनों वाहनों की टक्कर को गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क पर पत्थर भी गिरे हुए हैं।
घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची व घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पंहुचाया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया।
वहीं युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवकों की पहचान 21 वर्षीय हरीश पुत्र मित्रदेव व 20 वर्षीय ललित पुत्र विधि चंद गांव जवाली, डाकघर पटरीघाट, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।
