कुल्लू टूडे
शिमला
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 जनवरी से 1 फ़रवरी, 2024 तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश/बर्फबारी एवं कुछ स्थानों पर तूफान व आकाशीय बिजली की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी किया गया है।
उक्त चेतावनी को मद्देनज़र रखते हुए ट्रैकिंग करना तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना खतरनाक हो सकता है।
हिमस्खलन एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तथा ऊपरी / पहाड़ी भागों में जाने से परहेज़ रखें।
बिजली चमकने की सूरत में कम से कम 30 मिनट तक घरों या सुरक्षित इमारतों के अंदर ही रहें।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी पर धयान दें तथा रेडियो/ टेलीविजन पर मौसम बारे प्रसारित बुलेटिन को सुनें।
ग्राम पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों, गैर-सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं पैदल यात्रियों से अनुरोध है कि वह इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ।
“राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने Sachet Mobile APP(http://bit.ly/3Fb30sz) को बनाया है।
यह App मौसम व अन्य आपदाओं की सटीक जानकारी मोबाइल पर भेजता है,
जिससे समय पर भारी वर्षा, आंधी तूफान और अवधाव इत्यादि के बारे में सूचना मिलती है तो किसी भी आपातकाल की स्थिति में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला के इन नम्बरों पर सूचित करें। – 0177-2629688, 2629439, 2629939, 2628940 Toll Free-1070/1077
