कुल्लू टूडे
नाहन
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के तहत रजाना में बीती रात एक टिप्पर के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात माइना से रजाना की तरफ जा रहा टिप्पर टटियाना नामक स्थान पर सड़क से नीचे जा गिरा।
हादसे का पता चलते ही ग्रामीण तुरन्त मौके पर पहुंचे। और 108 एंबुलेंस को सूचित किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि टिप्पर हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए थे।
जिन्हें घायल अवस्था में ददाहू अस्पताल ले जाया गया था। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाने पश्चात शव परिजनों को सौंप दिए गये हैं।
वहीं, तहसीलदार प्रोमिला धीमान ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25 हजार फौरी राहत राशि दी गई है।
मृतकों की पहचान देवेंद्र सिंह पुत्र संत राम गांव बड़वाना और रामानंद पुत्र नेत्र सिंह निवासी रजाणा के तौर पर हुई है।
