Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा में एक ट्रक व कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है।

इस दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई। जबकि उनकी 13 वर्षीय भांजी गम्भीर तौर पर घायल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार बीते दिन अपनी पत्नी व भांजी के साथ कार में सवार होकर चंडीगढ़ से अपने घर के लिए निकले थे।

लेकिन देर रात लगभग 12 बजे देहरा ब्यास पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक की कार से जबरदस्त टक्कर हो गई।

इस हादसे में चालक 32 वर्षीय मुकेश कुमार व उसकी 28 वर्षीय पत्नी पल्लवी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कार सवार उनकी 13 वर्षीय भांजी शानू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

वहीं, प्रारम्भिक जांच में हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही और नशे में वाहन चलाना बताया जा रहा है।

ट्रक चालक की पहचान ज्वालामुखी के गुम्मर निवासी विक्की के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!