Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की नगरपरिषद कुल्लू के तहत आते सुलतानपुर स्थित डाकघर में लाखों रुपए का गबन होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस डाकघर में बचत खाता, सुकन्या योजना, आरडी सहित केंद्र सरकार की डाकघर के माध्यम से चलाई गई योजनाओं में यह गड़बड़ी हुई है।

इस बात का खुलासा विभाग के उच्च अधिकारियों के सामने तब हुआ, जब सब पोस्टमास्टर के पद पर
तैनात महिला कर्मचारी ने दिनभर जमा होने वाली विभिन्न योजनाओं के धन को जमा करने के लिए जाली रिपोर्ट तैयार कर उसमें कम कैश हैंडओवर किया।

जब महिला कर्मचारी की ओर से दिए धन को अधिकारियों की ओर से गिना जाने लगा तो धनराशि कम होने पर मामला सामने आया।

उसके बाद जांच शुरू हुई तो पता चला कि इससे पहले भी कई खाता धारकों की राशि को गबन किया गया है।

अब डाक विभाग की तरफ से खाताधारकों से इस ब्रांच में खोले गए खातों और योजनाओं की एक बार वेरिफिकेशन करने का आग्रह किया है।

ताकि इस बात का पता चल सके कि इस गड़बड़ी का शिकार कौन-कौन हुआ है और कितने लाख की गड़बड़ी हुई है।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिसने गड़बड़ की है वह महिला इस ब्रांच में पिछले दो साल से कार्यरत थी।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला मुख्यालय कुल्लू के मुख्य डाकघर में तैनात एसिस्टेंट सुपरिडेंट पोस्ट ऑफिस (एएसपी) मनोहर लाल ने बताया कि ब्रांच में लाखों की गड़बड़ी सामने आई है।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद यह पता चलेगा कि कुल कितने लाख की गड़बड़ी हुई है। जांच पूरी होने तक सुलतानपुर डाकघर में तैनात सब पोस्ट मास्टर को मुख्य डाकघर में तैनात कर दिया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!