Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत कण्डाघाट के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि 23 जनवरी, 2024 की प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक वाकनाघाट, क्यारीघाट, क्वारग, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गरू, पौघाट, कून, आंजी, सुनारा, साधुपुल, कलहोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, कोटला, चायल, नंगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में खराब मौसम व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परिवर्तन किया जा सकता है।

उन्होंने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!