Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

उपायुक्त कार्यालय शिमला द्वारा पटवारी के 9 पदों और कानूनगो के 11 रिक्त पदों को भरने के लिए सेवानिवृत पात्र और इच्छुक पटवारी और कानूनगो से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2024 है। यह जानकारी उपायुक्त कार्यालय के प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत आवेदनकर्ता की आयु 1 जनवरी, 2024 तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और उन्हें आवेदन पत्र के साथ सरकारी अस्पताल से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।

आवेदन पत्र जिला शिमला की अधिकारिक वेबसाईट http://hpshimla.nic.in पर उपलब्ध है और इन पदों पर पुनः नियुक्ति के लिए सभी नियम और शर्तें आवेदन पत्र के साथ उपलब्ध है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!