Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा की अगवाई में आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डीएसपी कार्यालय के बाहर इस क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के संदर्भ में धरना प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में निरंतर बढ़ती गुंडागर्दी एवं अपराधिक घटनाएं चिंता का सबब बनती जा रही है।

इन बढ़ती अपराधी घटनाओं पर नकेल कसने में पुलिस प्रशासन विफल रहा है तथा इन आपराधिक घटनाओं को उजागर करना ही भाजपा का मकसद है।

पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि पुलिस आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने में जहां पर पूर्णतया विफल रहा है।

वहीं पर गुंडातत्वों को संरक्षण भी दिया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में जो भी घटनाएं इस क्षेत्र में घटी है उसमें पुलिस कर रवैया बिल्कुल ही ढुलमुल रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर गुंडा तत्वों पर नुकेल नहीं कसी गई तो भाजपा और भी उग्र प्रदर्शन करेगी।

अभी तो यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन है। क्षेत्र में शांति बनी रहे इसके लिए भाजपा हमेशा प्रयासरत रही है।

उन्होने कहा कि गुंडा तत्व चाहे किसी भी पार्टी से संबंधित क्यों न हो उसका भारतीय जनता पार्टी कभी समर्थन नहीं करती है।

इसलिए पुलिस प्रशासन को भी चाहिए कि जो भी गुंडातत्व क्षेत्र में सक्रिय हो रहे हैं।

रणधीर शर्मा ने पुलिस प्रशासन को चेताते देते हुए कहा कि पुलिस अपना काम निर्भिकता से करें ताकि समाज में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के इशारों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है जो की बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।

विधायक रणधीर शर्मा ने रेलवे प्रोजेक्ट पर बोलते हुए कहा कि रेलवे के निर्माण में लगी कंपनियों पर तथा उसके अधीन कार्य कर रहे अधिकारियों पर पंजाब से गुंडों को बुलाकर दबाव डाला जा रहा है।

जिस कारण रेलवे प्रोजेक्ट में पंजाब के लोगों को कार्य दिया जा रहा है। जबकि हिमाचल के लोग इससे वंचित है।

रणधीर शर्मा ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि वह पुलिस प्रशासन को गुंडा तत्वों के खिलाफ कड़ाई से कार्य करने के निर्देश दें।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य आशुतोष शर्मा, लोअर मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण ठाकुर, एससी मोर्चा महामंत्री कृष्ण लाल चंदेल, जिला महामंत्री बृजलाल ठाकुर, महामंत्री नंदलाल ठाकुर युवा मोर्चा जिला महामंत्री रामपाल चैधरी, लोअर मंडल के प्रवक्ता दीपक शर्मा, प्रेमलाल ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, रूपेश भट्टी, प्रधान संदीप चंदेल, केहर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!