Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर के ट्रक ऑपरेटर नीलम चंदेल को बी​डीटीएस में प्रिंसिपल सेक्रेटरी पर नियुक्ति दी गई है।

यह जानकारी देते हुए बीडीटीएस के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि नीलम चंदेल काफी समय से ऑपरेटर मुद्दों को उठाते रहे हैं और ऑपरेटर से लगातार जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि नीलम चंदेल ने जीतराम गुट के साथ आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी ट्रक ऑपरेटरों के हितों को बरकरार रखेगी।

प्रदीप ठाकुर ने बताया कि नीलम चंदेल ने आज से ही कार्यभार संभाल लिया है।

गौर रहे कि पिछले कुछ दिनों से बीडीटीएस में उठा पटक चली हुई थी।लेकिन जिस तरह से ऑपरेटरों ने वर्तमान कार्यकारिणी को सहयोग देना स्वीकार किया है, अब लगता है कि संकट के बादल छट जाएंगे।​

बताते चलें कि बीडीटीएस बरमाणा में कुल 21 सदस्य हैं। ​सभा में एक सदस्य की मृत्यु के चलते 20 सदस्य ​रह गये थे।

अब उस संबंधित वार्ड ​में बीते 10 जनवरी ​को हुए चुनाव में नीलम चंदेल विजयी​ हुए है। ​

इस बार्ड से चंदू राम, राकेश डोगरा और नीलम चंदेल ने चुनाव लड़ा था, जिसमें नीलम चंदेल ने जीत का परचम लहराया।

नीलम चंदेल​ ने लोहड़ी उत्सव के दौरान जीत राम गट को अपना समर्थन अन्य 12 सदस्यों के समक्ष दिया। अब जीत राम के पक्ष में 13 सदस्य जबकि विपक्ष में 8 की संख्या रह गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!