Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

विजिलेंस की कुल्लू टीम ने बुधवार को एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा है।

विजिलेंस के कुल्लू स्थित डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि नही के रेजिडेंट इंजीनियर को एक मामले में 50000 की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि एनएचएआई के रेसिडेंट इंजीनियर ने कुल्लू-बजौरा फोरलेन मार्ग पर भुंतर एयरपोर्ट के सामने एक प्लॉट के मालिक को रास्ता देने की रिपोर्ट बना कर देने की एवज में 50000 की डिमांड की थी, जिस पर उक्त व्यक्ति ने विजिलेंस को इसकी शिकायत की।

जिस पर विजिलेंस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछा कर एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर को भुंतर सब्जी मंडी के पास एक ढाबे से 50000 की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेसिडेंट इंजीनियर देवांशु कुमार छपरा बिहार का निवासी है जो पिछले काफी वर्ष से यहां पर कार्यरत था।

डीएसपी अजय कुमार के अनुसार विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!