Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत छत के छत गांव की पायल पठानियां दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आर्मीं विंग की 26 जनवरी को होने वाली परेड का हिस्सा बनेंगी।

पायल क्षेत्र की एक होनहार बेटी है। इसकी प्रारम्भिक शिक्षा राप्रापा छत में हुई जबकि उच्च शिक्षा रावमापा बरठीं से है।

मौजूदा समय में पायल बीएससी की पढाई बीएससी कम्प्यूटर साईंस में अन्तिम वर्ष की पढाई चण्डीगढ़ से कर रही है तथा चण्डीगढ़ में ही उसको गत वर्ष बैस्ट मार्च पास्ट की ट्राफी से भी नवाजा जा चुका है। उसकी इस उपलव्धि पर क्षेत्र में काफी खुशी की लहर है।

पायल पठानिया की माता नीलम पठानियां गृहणी है तथा उसके पिता सुदर्शन कुमार आर्मी में कार्यरत हैं जबकि उनके भाई अभिषेक पठानियां भी आर्मी में अभी हाल ही में नियुक्त हुए हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!