कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
एनएच शिमला मटौर वाया जुखाला पर गसौड के पास कार की टक्कर से दो व्यक्तियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया हैं। इस हादसे में 2 राहगीर घायल हो गए हैं।
दोनों घायल एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन हैं।
जानकारी के अनुसार एनएच शिमला मटौर वाया जुखाला पर गसौड के पास के अनिल कुमार आयु 33 वर्ष व गोपाल दास आयु 44 वर्ष सडक के किनारे पैदल जा रहे थे। कि अचानक वहां पर गसौड की तरफ से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
जिससे दोनों को चोटें आई है। इन घायलों का पहले सीएचसी मारकंड में उपचार किया।
उसके बाद वहां से उन्हें एम्स बिलासपुर रैफर किया गया। जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
