Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू में पटवारी एवं कानूनगो के खाली पदों भरने हेतू सेवानिवृत्त पटवारी एवं कानूनगो के आवेदन मांगे जा रहे
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिला कुल्लू में पटवारी एवं कानूनगो के खाली पदों भरने हेतू सेवानिवृत्त पटवारी एवं कानूनगो के आवेदन मांगे जा रहे हैं। यह नियुक्ति पारिश्रमिक के आधार पर की जायेंगी।

सेवानिवृत्त आवेदक की आयु सीमा 1 जनवरी 2024 तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आवेदक ने राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्षों की नियमित सेवा की हो।

कानूनगो के लिये 30 हजार व पटवारी के लिये 25 हजार रु मासिक भत्ता देय होगा।

इच्छुक आवेदक एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कुल्लू को आवेदन कर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी जिलाधीश कुल्लू की वेवसाईट www.hpkullu.nic.in पर उपलव्ध है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!