Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 18 नवंबर (वीरवार) को चंबा प्रवास पर होंगे।

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर “दि हिमालयन घोरल 9वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिता 2021” समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तलेरू में जलापूर्ति योजना भुनाड-भटोगी के संवर्द्धन कार्यों का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ पेयजल आपूर्ति योजना धार -ग्वालू -करवाल के संवर्धन कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किहार के नवनिर्मित भवन, लिंक रोड दांडी से भराई रोड (स्टेज-II), लिंक रोड भलेई से धार (स्टेज- II),लिंक रोड से गांव दुघर (स्टेज- II), लिंक रोड कैंथली नाला से भिद्रोह (स्टेज- I),मनोला रेस्ट हाउस से मांढियार तक लिंक रोड, उठाऊ पेयजल योजना शेरपुर का उद्घाटन करेंगे तथा पेयजल आपूर्ति योजना डलहौजी शहर की आधारशिला भी रखेंगे।

मुख्यमंत्री राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन भलेई के भवन का शिलान्यास और राजकीय पॉलिटेक्निक बनीखेत के कन्या छात्रावास और आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर भलेई का उद्घाटन भी करेंगे, मुख्यमंत्री सांय शिमला रवाना होंगे ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!