Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की बल्ह थाना पुलिस की टीम ने 2 युवकों को 918 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्ह थाना की एक टीम ने कीरतपुर- मनाली फोरलेन पर नागचला में नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी।

इसी दौरान मनाली की तरफ से आई एक लग्जरी कर को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया। तो उसकी चेकिंग करने पर उसमें सवार दो युवकों से 918 ग्राम चरस बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कुल्लू से चरस खरीदकर ले जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है कि वह चरस कहां से लेकर आए थे और कहां ले जा रहे थे।

आरोपियों की पहचान जयदीप उम्र 33 साल निवासी दौलताबाद गुरुग्राम हरियाणा व सोनू उम्र 21 साल निवासी पालम बिहार, गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!