कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस ने घर से लेपटॉप चुराने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है, और चोरी हुआ लेपटॉप भी बरामद कर लिया गया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को पंकज निवासी कोटलानाला सोलन ने थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25/12/2023 को दिन के समय यह अपने कमरे से बाहर गये थे तथा जब वापस आये तो इनके कमरे का दरवाजा खुला था तथा देखा कि इनका लैपटॉप चोरी हो गया है।
जिस पर थाना सदर सोलन मे अभियोग दि 26.12.23 U/S 454,380 IPC दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान 26.12.2023 को ही आरोपी संजय थापा पुत्र कमल थापा निवासी नेपाल हाल किराएदार प्रताप सिंह निवासी शामलेच जिला सोलन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है।
आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।
