Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए जिला शिमला हिमाचल प्रदेश में सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए 120 पद निकाले गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास से अधिक, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर तथा उम्मीदवार का वज़न 54 किलो से अधिक होना चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 19 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय ठियोग, 20 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय जुब्बल, 21 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय रोहडू तथा 22 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय चिढ़गांव में प्रातः 10ः30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!