Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारियों को उनके क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सके।

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत जिन कार्यों का कार्य पूर्ण हो चुका हैं उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र परियोजना अधिकारी एवं उप निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण के कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने पतलीकूहल में निर्माणाधीन ज्ञान केंद्र सहित अन्य ज्ञान केंद्रों के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। तथा कहा कि सभी ज्ञान केन्द्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये जा रहे विभिन्न कार्य की समीक्षा की गई।

उन्होंने स्वीकृत सामुदायिक शौचालय के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये।

उन्होंने लोगो को गिला व प्लस्टिक कचरे को अलग अलग सग्रहन के बारे लोगों को जागरूक करने पर बल दिया तथा इस बारे स्कूलों में भी जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिये ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अपने अपने घरवालो व आसपास के लोगो को गारवेज सेगरीकेशन बारे जागरूक कर सके।

उपायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों को तरल व ठोस कचरा निपटान सयंत्र स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने खंड विकास कार्यलयों में तैनात सहायक अभियंता के कार्य स्थल पर बैठने के दिन निर्धारित करने के निर्देश दिये।

साथ ही पंचायत निरीक्षको को नियमित रूप से पंचायतों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मनरेगा के तहत किये जा रहे विकास कार्य की भी समीक्षा की।

उन्होंने 15वें वित्त आयोग के तहत किये जा रहे विकास कार्य की समीक्षा की तथा जिले में विभिन्न पंचायत घरों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला परिषद व पंचायत समिति द्वारा स्वीकृत कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने बैठक में बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिले की ग्राम पंचायतों में 15 युवाओं की एक टास्क फोर्स बनाई जाएगी।

जिन्हें आपदा से निपटने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक की कार्यवाही का संचालन परियोजना अधिकारी एवं उप निदेशक जयबन्ति ठाकुर ने किया।

बैठक मे खण्ड विकास अधिकारी, व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!