Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर

ग्राम पंचायत हरनोड़ा में विकास के कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। यह बात हरनोडा पंचायत प्रधान ने मीडिया को जारी एक ब्यान में कही।

उन्होंने कहा कि पंचायत में रहे विकास कार्य को लेकर मेरे जो विरोधी है उनको तकलीफ हो रही है।

प्रधान देश राज ठाकुर ने एक महिला वार्ड सदस्य द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठ का सहारा लेते हुए मेरी छवि को धूमिल करने कि कोशिश की बात कही है।

इन्होंने इससे पूर्व भी महिला थाने में इस तरह का मामला दर्ज करवाया था और बाद में सब झूठ पाया गया।

रही बात अश्लील इशारे, अपशव्द व हमला करने तथाकथित आरोपों की तो उस वक़्त गाँव व राहगीरों से हरनोड़ा चौक पर चहल पहल थी तथा किसी से भी पूछ सकते है।

पंचायत के वार्ड नबंर दो में निर्माण कार्यों में हो रही गड़बड़ियाँ आदि कई आरोप जो लगाए है उनकी जांच की जाए।

पंचायत प्रधान ने इन सभी आरोप को सिरे से नकारते हुए इसकी जांच करवाने की बात कही। ताकि सच का सच और झूठ का झूठा हो सके।

उन्होंने बताया कि जांच की जाए कि किसने मनरेगा मस्ट्रॉल में फर्जी हजरियां लगाई है और कौन पंचायत कार्य में खलल डाल रहा है।

जबकि वार्ड नंबर 2 की महिला सदस्य कभी भी ग्राम सभा की बैठक में मौजूद नहीं रहती और हमेशा कार्यों में खलल डालती रहती है।

उधर थाना बरमाणा में शिकायत की सूचना एक रजिस्टर्ड पत्र के माध्य्म से मिलने की पुष्टि की है। पुलिस आगामी कार्यवाही करने से मामले की गहनता से जांच करेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!