कुल्लू टूडे
केलंग
जनजातीय ज़िला लाहौल स्पीति के यूरनाथ पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल कुमार उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने यह निर्देश दिए कि मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाए और कोई त्रुटि हो तो सभी लोग अपने अपने वोटर कार्ड को अपडेट कराये।
इस लोक सभा चुनाव 2024में सभी लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करे और जो भी लोग 1.1.2024 तक 18 साल हो रहे है वह अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
साथ ही स्थानीय लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रेरित किया, इसके साथ शिविर में विभिन्न विभागों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी खुशविंदर, ज़िला कल्याण अधिकारी राजेश, ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. हीरानंद, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नोरबू छेरिंग, ग्राम पंचायत प्रधान विजय आनंद और केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सोनिका उपस्थित रहे।
