Spread the love

कुल्लू टूडे

आनी

वर्तमान प्रदेश सरकार रोजगार के साथ साथ स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि लोग अपनी आजीविका को सुनिश्चित कर सकें।

दर्जनों योजनाओं से सरकार आम लोगों को अपना व्यवसाय शुरु करने के लिए अनुदान देकर उद्यम के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना इन योजनाओं में से एक है जो लोगों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके सपनों को नई दिशा प्रदान कर रही है। विशेष तौर पर युवाओं को यह योजना पसंद आ रही है।

आनी के युवा अमन कुमार भी उन युवाओं में से है जिसने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से अपने शौक को उद्यम में बदला है।

इतना ही नहीं अपने शौक से सभी वर्गों के लोगों, विशेष तौर पर युवाओं को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

अमन ने करीब दो माह पहले फ्लैक्स फिटनेस नाम से जिम खोला है।

इस जिम में दर्जनों लोग रोज कसरत के माध्यम से बॉडी बिल्डिंग के साथ साथ जीवनशैली की बीमारियों से दूर रहने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

अमन स्वयं दो बार डब्ल्यूएफएफ द्वारा आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 2018 और 2020 में मिस्टर हिमाचल (रनर अप) रह चुके हैं। 2021 में मिस्टर कुल्लू और 2022 में मिस्टर शिमला रह चुके हैं।

अपने बॉडीबिल्डिंग के शौक ने उन्हें आनी में जिम खोलने के लिए प्रेरित किया और अब अमन युवाओं को अपने जिम के माध्यम से बॉडी बिल्डिंग और जीवन शैली की बीमारियों से दूर रहने के गुर सिखा रहे हैं।

उनके जिम में सभी वर्गों के महिला एवं पुरुष रोजाना स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए आ रहे हैं।

अमन का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत करीब 10 लाख रुपए की लागत से जिम खोला है। इसके तहत उन्हें 30 फीसदी अनुदान भी मिलना है।

फिल्हाल उनके जिम में करीब 50 लोग कसरत करने आते हैं और यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

अमन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का योजना के तहत उनका स्टार्टअप स्वीकृत करने के लिए आभार जताया है।

उन्होंने कहा है कि युवाओं को स्वंय का उद्योग शुरु करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना लाभदायक योजना है। उद्यमी प्रवृति के युवाओं को इस योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए।

उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि नशे से दूर रहकार स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाएं और प्रतिदिन व्यायाम, योग और विभिन्न खेलों के माध्यम से स्व्स्थ्य रहें।

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत जो लोग अपना व्यवसाय शुरु करना चाहते हैं वह नजदीकि खंड विकास कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

इस योजना के तहत महिलाओं को 35 फीसदी, एसएसी, एसटी वर्ग के लोगों के लिए 30 फीसदी और सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 25 फीसदी का अनुदान सरकार की ओर से दिया जाता है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!