Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे जिला में अगले 48 घंटे का अलर्ट जारी कर दिया है। जिस तरह की घटना श्री चिंतपूर्णी जी में घटित हुई है। वैसा बिलासपुर जिला में न हो, इस पर पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है।

विशेेष रूप से शक्तिपीठ मां नयना देवी जी व आसपास के क्षेत्र में हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि यह एरिया पंजाब से सटा हुआ है।

उन्होंने बताया कि श्री नयना देवी मंदिर परिसर में करीब 20 पुलिस कर्मी मंदिर परिसर में तैनात किए गए हैं।

साथ ही कोलांवाला टोबा, गरामोड़ा व ग्वालथाई में नाके लगाए गए हैं। जहां लगातार चैकिंग की जा रही है। इसके अलावा मंदिरों व गुरुद्वारों में विशेष नजर रखी जा रही है।

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने क्षेत्र में अलर्ट रहें और इस विषय को लेकर कोई भी गतिविधि होने पर जिला मुख्यालय पर सूचना दें।

पुलिस प्रशासन ने हथियारों से लैस क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) तैनात करने के साथ-साथ पंजाब राज्य से सटी सीमाओं की नाकाबंदी भी कर दी है।

जहां से हर आने व जाने वालों की चैकिंग की जा रही है और विशेषकर संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

साथ ही जिला के सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहें और कोई भी आसामाजिक गतिविधि होने पर तुरंत कार्रवाई करें।

मां नयनादेवी शक्तिपीठ में भी दो दर्जन अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है।

डीएसपी नयनादेवी को निर्देश जारी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए कहा गया है। साथ ही पंजाब की सीमा से सटे एंट्री प्वाइंट्स पर नाकाबंदी कर दी गई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!