Spread the love

कुल्लू टुडे
हमीरपुर


शनिवार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में शामिल गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गग्गल एयरपोर्ट के लिए हमीरपुर से रवाना हुए थे।

इस दौरान जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगते चिल्ड्रन पार्क से आगे अचानक एक कुत्ता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले के साथ पीछे चल रही गाड़ी के सामने आ गया। ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई और पीछे से चल रही एक अन्य गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। कुल मिलाकर काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक घटना में 3 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि अनुराग ठाकुर शनिवार को अपने घर हमीरपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इसी दौरान हादसा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिवाली पर अपने घर हमीरपुर आए थे। हालांकि, केंद्रीय मंत्री व उनका स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायल पुलिस जवानों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। वाहन चालकों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

मामले की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की एस्कॉर्ट की टेल कार में चल रही तीन गाड़ियों को हादसे में नुकसान पहुंचा है।

इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनका मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार चल रहा है। एक सुरक्षाकर्मी को अधिक छोटे लगी है, जबकि 2 पुलिस जवानों को हल्की चोटें आई हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!